पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • शादी के लिए खरीदा सामान ले गए चोर

शादी के लिए खरीदा सामान ले गए चोर

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चार कुतुब के समीप भांजी की शादी के लिए भात भरने के लिए खरीदे गए सामान को चोर आवास से ले उड़े। आवास मालिक ने क्षेत्र के एक व्यक्ति पर चोरी का शक जताया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

पुलिस को दी शिकायत में चार कुतुब निवासी महेंद्र ने बताया की उसकी भांजी की शादी है। इसके लिए उसने भात भरने के लिए लेडीज सूट, पैंट शर्ट, स्टील व पीतल के बर्तन आदि सामान लाकर घर पर रखा हुआ था। उसने जब अपना घर संभाला तो देखा कि घर के ताले टूटे हुए थे।

घर का सारा सामान बिखरा हुआ था। घर से लेडीज सूट, पैंट शर्ट, बर्तन इत्यादि सामान गायब था। उन्होंने पड़ोस में रहने वाले अविवेश उर्फ सोनू पर चोरी का शक जताया। पुलिस ने अविवेश के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी।

खबरें और भी हैं...