पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • आग लगने से सवा बीघा गेहूं व किन्नू के 37 पौधे नष्ट

आग लगने से सवा बीघा गेहूं व किन्नू के 37 पौधे नष्ट

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
संगरिया| ढाबां रोही की तीन एसएनजी ढाणी में मंगलवार रात करीब 8 बजे गेहूं में आग लग गई। जानकारी के अनुसार ढाबां रोही में राजेश कुमार एव उग्रसेन , मदन लाल लैंघा की किन्नू के बाग में खड़ी गेहूं में आग लग गई।

आसपास के ढाणियों के लोगों ने अपने स्तर पर आग पर काबू पाया। आग से फिर भी सवा बीघा गेहूं जलकर राख हो गई। इसके अलावा 37 किन्नू के पौधे भी नष्ट हो गए। मौके पर पहुंचकर गिरदावर कृष्ण सिंह ने नुकसान की जायजा लेकर रिपोर्ट तहसीलदार को भेजी है।

खबरें और भी हैं...