पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • अब किताबों में भी पढ़ाई जाएगी परशुराम की जीवनी, समाज के युवाओं के लिए जयपुर में बनेगा भवन, सब जिलों में वीसी से देंगे कॅरियर ज्ञान

अब किताबों में भी पढ़ाई जाएगी परशुराम की जीवनी, समाज के युवाओं के लिए जयपुर में बनेगा भवन, सब जिलों में वीसी से देंगे कॅरियर ज्ञान

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
इस बार परशुराम जयंती विप्र समाज के लोगों के लिए खास बन गई है। वो इसलिए क्योंकि राज्य सरकार ने इस बार ऐच्छिक अवकाश को सार्वजनिक घोषित कर दिया है। बड़ी बात ये भी है कि अब अन्य महापुरुषों की तरह ही ब्राह्मण समाज के अराध्य देव भगवान परशुराम की जीवनी भी पाठ्यक्रम में शामिल करने की स्वीकृति नए सत्र से राज्य सरकार ने दी है।

वहीं विप्र फाउंडेशन द्वारा ब्राह्मण समाज के युवाओं के लिए जयपुर में शीघ्र ही परशुराम भवन बनाया जाएगा। इसके लिए जमीन आंबटित हो चुकी है। मई में इसकी आधारशिला मुख्यमंत्री रखेंगी। ब्राह्मण समाज के युवाओं को इसका सीधा फायदा मिलेगा। इतना ही नहीं समाज के निम्न वर्ग को ऊंचा उठाने के लिए विप्र फाउंडेशन ने कई योजनाएं शुरू कर रखी है।

विप्र फाउंडेशन के प्रदेश महामंत्री और जिला प्रभारी दिनेदश दाधीच ने बताया कि राज्य सरकार ने ब्राह्मण समाज की मांगें मान ली है। जो खुशी की बात है। विप्र फाउंडेशन राष्ट्रीय एकता, सामाजिक समरसता एवं जातीय गतिशीलता पर काम कर रहा है। जयपुर में भवन बनाने का काम मई में शुरू होगा। समाज के युवाओं को इसका फायदा मिलेगा।

विप्र फाउंडेशन जिला अध्यक्ष कालूराम शर्मा ने बताया कि इस बार विप्र समाज पूरे उल्लास से यह पर्व मनाएगा। समाज हित में कई निशुल्क योजनाएं चल रही है, जिसका लाभ हनुमानगढ़ के विप्र बंधुओं को मिल रहा है। ताकि समाज के युवाओं को इसका लाभ मिले सके।

परशुराम जयंती आज

पहली बार सार्वजिनक अवकाश के साथ मनाएंगे

सभी जिलों में ही समाज के भवन बनाने की योजना, प्रस्ताव मांगे

विप्र फाउंडेशन वीडियो क्रांफेसिंग के माध्यम से समाज के जरूरतमंद युवाओं को करियर संबंधी जानकारी दे रहा है। देश के बड़े काउंसलर वीडियो कांफ्रेसिंग के माध्यम से करियर टिप्स दे रहे हैं। राज्य के चूरू, उदयपुर, बीकानेर में इस तरह के प्रयोग हो चुके हैं और अब दूसरे जिलों में भी लागू किया जाएगा। स्कूलों में वैन के माध्यम से भी करियर टिप्स देने की मुहिम शुरू की गई है। इसके अलावा सभी जिलों में समाज के भवन बनाने की योजना है जो समाज के हर क्रियाकलापोंे में काम आएंगे। इसके लिए सभी जिलों को प्रस्ताव भिजवाएं है।

वेबसाइट पर जाकर युवा आवदेन कर सकते हैं

विप्र फाउंडेशन एक अंतरराष्ट्रीय संगठन है, जिसकी शाखा नेपाल सहित पूरे भारत में है। इनकी योजनाओं में स्कॉलरशिप योजना का लाभ हनुमानगढ़ में कई परिवार के युवा उठा रहे हैं। इसके अलावा शिक्षा निधी, गो संवर्धन, सीखो और कमाओ, मेडिकल बीमा, निशुल्क कंप्यूटर डिप्लोमा आदि योजनाएं जिले में संचालित हैं। समाज के युवा विप्रफाउंडेशन वेबसाइट पर जाकर भी इसकी जानकारी ले सकते हैं।

खबरें और भी हैं...