जिला परिषद की साधारण सभा 26 अप्रैल को
हनुमानगढ़| जिला परिषद की साधारण सभा की बैठक 26 अप्रेल को सुबह 11 बजे होगी। सीईओ गोपाल राम बिरदा ने बताया कि जिला परिषद की साधारण सभा की बैठक जिला प्रमुख कृष्ण कुमार चोटिया की अध्यक्षता में 26 अप्रेल को होगी। उन्होंने संबंधित को गत बैठक एक अप्रेल की अनुपालना रिपोर्ट 20 अप्रेल तक जिला परिषद कार्यालय में भिजवाने के निर्देश दिए हैं। साथ ही उन्होंने सभी जिला स्तरीय अधिकारियों को बैठक में सूचनाओं सहित मौजूद रहने के निर्देश दिए हैं।