जिला विकास एवं निगरानी समिति की बैठक 24 को
हनुमानगढ़| जिला विकास एवं निगरानी समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में 24 अप्रेल को दोपहर दो बजे होगी। सीईओ गोपाल राम बिरदा ने बताया कि बैठक सांसद निहालचंद की अध्यक्षता में होगी। उन्होंने बैठक एजेंडानुसार सभी विभागों को विभिन्न योजनाओं की नवीनतम प्रगति सूचना संबंधी रिपोर्ट 18 अप्रेल तक जिला परिषद ग्रा.वि.प्रकोष्ठ में भिजवाने के निर्देश दिए हैं।