- Hindi News
- National
- वकीलों को मिलेंगे रियायती दरों पर भूखंड, नप ने आवासीय कॉलोनी के लिए अबोहर बाइपास पर देखी भूमि
वकीलों को मिलेंगे रियायती दरों पर भूखंड, नप ने आवासीय कॉलोनी के लिए अबोहर बाइपास पर देखी भूमि
नगरपरिषद की ओर से वकीलों को रियायती दरों पर भूखंड आवंटित किए जाएंगे। इसको लेकर नगरपरिषद अधिकारियों ने वकीलों के साथ मंगलवार को जंक्शन में अबोहर बाइपास पर आवासीय कॉलोनी के लिए प्रस्तावित भूमि देखी। जानकारी के अनुसार अबोहर बाइपास पर परिषद की दो जगह 30-30 बीघा भूमि का अवलोकन किया गया। अधिकारियों के मुताबिक वकीलों की आवासीय कॉलोनी के लिए 30 बीघा भूमि आरक्षित की जानी है। इसके बाद वकीलों को रियायती दर पर 30 गुणा 60 साइज के भूखंड आवंटित किए जाएंगें। परिषद की ओर से दो जगह दिखाई गई है जिसमें एक जगह पर सहमति बनाई जानी है। इसको लेकर बार संघ में भी चर्चा होगी। इसके बाद सहमति बनने पर संबंधित जगह वकीलों की आवासीय कॉलोनी के लिए आरक्षित की जाएगी। भूमि का मौका देखने गई टीम में नगरपरिषद के लेखाधिकारी राकेश मेहंदीरत्ता, एईएन राजेंद्र स्वामी, एटीपी रामनिवास, बार संघ के पूर्व अध्यक्ष जितेंद्र सारस्वत, एडवोकेट अरूण शर्मा कोटू, जाकिर हुसैन आदि शामिल थे।