पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बाल विवाह के दुष्परिणाम बताए

बाल विवाह के दुष्परिणाम बताए

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पीलीबंगा| ताल्लुका विधिक सेवा समिति की ओर से मंगलवार को कालीबंगा के शुभम पब्लिक उच्च माध्यमिक स्कूल में ग्राम पंचायत सरपंच सरिता झोरड़ की अध्यक्षता में ‘बाल विवाह एक अभिशाप’ विषय पर विधिक जागरुकता शिविर लगाया गया। पीएलवी रायसिंह मेहरड़ा ने बाल विवाह के दुष्परिणामों के बारे में बताते हुए उपस्थित विद्यार्थियों को बाल विवाह न करने का संकल्प दिलाया। मेहरड़ा ने जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से 1 अप्रैल से 30 जून तक चलाए जा रहे बाल विवाह प्रतिषेध अभियान में सहयोग करने की अपील उपस्थितजनों से की। इस अवसर पर प्रधानाचार्य छत्रसैन झोरड़, सरपंच पति सतपाल झोरड़, मोनिका, कृष्णलाल, मंगा सिंह सहित अनेक छात्र छात्राएं मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...