हरिपुरा में 170 ग्रामीण प्रतिभाएं सम्मानित
संगरिया| गांव हरिपुरा में पूर्व उपजिला प्रमुख शबनम गोदारा और महेंद्र रोलण ने खेल प्रतियोगिता में अव्वल 170 खिलाड़ियों व प्रतिभाओं का सम्मान किया। इस मौके पर डॉ. भीमराव अंबेडकर सेवा समिति संस्थान के सदस्यों ने अतिथियों का सम्मान किया। इस मौके पर संदीप कलसिया, सुशील रोलण, देशराज चौहान, राहुल माहर, विनोद कुमार, ठाकर रोलण, विनोद, श्रवण, सुभाष शीला, लालचंद किलाणिया, आाशीष आदि ने विचार रखे।