नुकेरा में धार्मिक समागम , 156 लोगों को अमृत संचार करवाया
संगरिया| गांव नुकेरा के गुरुद्वारा परमेश्वर धाम में धार्मिक समागम और अमृत संचार कार्यक्रम हुआ। इस मौके पर अखंड पाठ का भोग डाला गया। भाई परम सिंह खालसा ने दीवान सजाया। ढाडी जत्था भाई सुखचैन सिंह शाहपीनी ने गुरु साहिब का इतिहास बताया। शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंध कमेटी प्रधान गोविंद सिंह लोंगोवाल ने ढियोडी का नींव पत्थर रखा। पंच प्यारे अकाल तख्त साहिब अमृतसर से आए और 156 लोगों को अमृतपान करवाया। इस मौके पर गुरु का अटूट लंगर बरताया गया। इस मौके पर गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी नुकेरा प्रधान शिवराज सिंह ने सभी का आभार जताया। इस मौके पर लोंगोंवाल ने कहा कि सिख धर्म के बारे में अधिक से अधिक प्रचार प्रसार किया जाए। इस मौके पर अवतार सिंह बरनाला, बलकौर सिंह एमएलए रोडी हल्का आदि ने भी विचार रखे।