- Hindi News
- National
- बेदाग सेवा के लिए ट्रेफिक इंचार्ज चिंदा और एएसआई स्वामी सर्वोत्तम सेवा चिन्ह से सम्मानित
बेदाग सेवा के लिए ट्रेफिक इंचार्ज चिंदा और एएसआई स्वामी सर्वोत्तम सेवा चिन्ह से सम्मानित
हनुमानगढ़| बेदाग पुलिस सेवा के लिए ट्रेफिक इंचार्ज अनिल चिंदा और टाउन थाना के एएसआई प्रकाश स्वामी को सर्वोत्तम सेवा चिन्ह से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान सोमवार को बीकानेर में हुए कार्यक्रम में आईजी रेंज बीकानेर विपिनचंद्र पांडेय ने पुलिसकर्मियों को दिया। मंगलवार को यहां पहुंचने पर टाउन थाना में कार्यक्रम हुआ। इसमें एएसआई प्रकाश स्वामी को सीआई रामप्रताप बिश्नोई ने सम्मान दिया। इस मौके पर एएसआई करतारसिंह, रामभज, कांस्टेबल भंवरलाल, सुरेश कुमार आदि मौजूद थे। सीआई रामप्रताप बिश्नोई ने थाना स्टाफ को इससे प्रेरणा लेते हुए बेहतर कार्य करने को कहा। वहीं ट्रेफिक पुलिस थाना स्टाफ ने इंचार्ज अनिल चिंदा का अभिनंदन किया। इस मौके पर ट्रेफिक इंचार्ज ने कहा कि बेहतर कार्य करने वाले पुलिस जवानों को सम्मान के लिए अनुशंषा की जाती है।
एससी-एसटी कानून को यथावत रखने की मांग
हनुमानगढ़| दलित शोषण मुक्ति मंच की ओर से मंगलवार को एसडीएम को ज्ञापन सौंपा गया। इसमें एससी/एसटी में अत्याचार अधिनियम को कमजोर नहीं कर यथावत रखे जाने की मांग की है। इस मौके पर मनीराम, कमला मेघवाल, सर्वजीत कौर, चंद्रकला वर्मा, मेवाराम, वारिस अली, बलदेव, शिव कुमार, रघुवीर, बीएस पेंटर शामिल थे।