पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • जंडावाली के ग्रामीणों ने सौंपा कलेक्टर को ज्ञापन

जंडावाली के ग्रामीणों ने सौंपा कलेक्टर को ज्ञापन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हनुमानगढ़| ग्राम पंचायत जंडावाली के तत्कालीन सरपंच वीरपाल कौर व उसके पति सुखमंद्र सिंह पर पद का दुरूपयोग का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने मंगलवार को कलेक्टर को सीएम के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। ज्ञापन में बताया कि ग्राम पंचायत जंडावाली की तत्कालीन सरपंच वीरपाल कौर व उसके पति सुखमंदर सिंह ने राजनैतिक रंजिशवश उसके भूखंड में मिट्टी भर्ती करने व निर्माण करने से रोकने का प्रयास किया। इसको लेकर सदर थाना में फरवरी माह में केस भी दर्ज कराया लेकिन पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। आरोप है कि तत्कालीन सरपंच व उसका पति भूखंड से बेदखल करने के लिए दबाव बना रहा है। ज्ञापन सौंपने वालों में दीपा सिंह, रविकुमार, नंदूराम, मोतीराम, ओमप्रकाश, पालाराम, सोनी देवी, धापी देवी, दाखी देवी, सुनीता देवी आदि शामिल थे।

खबरें और भी हैं...