पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • फुटबॉल प्रशिक्षण कैंप : 21 से होनी है जूनियर नेशनल प्रतियोगिता

फुटबॉल प्रशिक्षण कैंप : 21 से होनी है जूनियर नेशनल प्रतियोगिता

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हनुमानगढ़| हॉकी राजस्थान के तत्वावधान में आयोजित राजस्थान जूनियर पुरुष हॉकी नेशनल टीम का प्रशिक्षण कैंप पिछले पांच दिन से चल रहा है। इसके लिए खिलाड़ी कड़ी धूप में खूब पसीना बहा रहे हैं। मालवा हॉकी एकेडमी में आयोजित इस प्रशिक्षण शिविर के बारे में संचालक मलकीत सिंह मान ने बताया कि हॉकी इंडिया की ओर से जूनियर नेशनल प्रतियोगिता भोपाल में 21 से 26 अप्रैल तक चलेगी। उन्होंने बताया कि राजस्थान टीम का प्रशिक्षण कैंप हनुमानगढ़ में 12 अप्रैल से लगातार चल रहा है। उन्होंने बताया कि मंगलवार को खेल प्रेमी एवं समाजसेवी साधा सिंह खोसा ने खिलाड़ियों के प्रशिक्षण कैंप का अवलोकन कर खिलाड़ियों में खेल भावना एवं खेल के प्रति उत्साह को देखकर आगामी प्रतियोगिता की शुभकामनाएं दी। इस मौके पर हॉकी कोच हरवीर सिंह सरां, हॉकी हनुमानगढ़ के जिला कोषाध्यक्ष गुरप्रीत सिंह, सरवन कुमार मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...