जल संरक्षण व कचरे के उचित निष्पादन की दी जानकारी
हनुमानगढ़| आरयूआईडीपी की सामुदायिक जागरूकता एवं सहभागिता सलाहकार इकाई के तत्वावधान में मंगलवार को वार्ड चार में स्थित मदरसा भवन में लक्षित समूह चर्चा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें लगभग 30 पुरुष व महिलाओं ने भाग लिया। संतलाल सहारण ने बताया कि हनुमानगढ शहर में आरयूआईडी द्वारा जल आपूर्ति सुदृढ़ीकरण के तहत घरेलू जल कनेक्शन के साथ शहर की जल वितरण प्रणाली में सुधार व सीवरेज प्रणाली का विकास के कार्य किए जाने हैं। उन्होंने जल संरक्षण के महत्व पर जानकारी देते हुए बताया कि विश्व में लगातार बढ़ती जनसंख्या के लिए पीने योग्य पानी एक चुनौती बनता जा रहा है। इस चुनौती से निपटने के लिए सभी को जागरूक होना जरूरी है। इंदिरा चौहान चौधरी ने आमजन को अपने घरों के आस पास का वातावरण स्वच्छ रखने, कचरे का निस्तारण सही तरीके से करने व नगर परिषद के नियमों की पालना करने को कहा। इसके साथ ही सरकार ने संचालित कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी दी ।