सूरतगढ़: अनियंत्रित होकर पलटी जीप, दंपती सहित 3 लोग घायल
हनुमानगढ़ फोरलेन पर रामपुरा रंगमहल के निकट मंगलवार को जीप के अनियंत्रित होकर पलटने से दंपती सहित 3 जने घायल हो गए। घायलों को 108 एंबुलेंस से ट्रोमासेंटर लाया गया। जहां घायलों का इलाज जारी है। जानकारी के अनुसार शिवरतन गोदारा (50) पुत्र धनपतराम अपनी प|ी कंचन (45) व उसकी ननद सरोज (40) निवासी मोकमवाला (रायसिंहनगर) के रहने वाले हैं जो गांव से जीप में सवार होकर संगरिया जा रहे थे, कि रामपुरा रंगमहल के निकट रोडवेज बस को ओवरटेक करते समय बस चालक ने बस को अचानक मोड़ दिया। बस के साथ टक्कर होने से पहले जीप चालक ने जीप को सड़क से नीचे उतार दिया। इससे जीप अनियंत्रित होकर पलट गई। जीप में सवार दंपती व उसकी ननद के सिर व हाथ में चोटें आईं हैं।