एसएस आदर्श स्कूल में फाउंडेशन कोर्स शुरू
पदमपुर| एसएस आदर्श विद्यालय समिति ने एसएस स्कूल में फाउंडेशन कोर्स शुरू करने का निर्णय लिया है। फाउंडेशन कक्षाएं 10 मई से प्रारंभ होंगी। निदेशक ओमप्रकाश कलिया व अध्यक्ष अशोक कलिया ने बताया कि फाउंडेशन की कक्षाएं हिंदी व अंग्रेजी दोनों माध्यमों में लगाई जाएंगी। इसके लिए समिति बेहतर फैकल्टी उपलब्ध कराएगी। संचालकों ने बताया कि अब श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़ जिलों के बच्चों को इस कोर्स के लिए बड़े शहरों में नहीं जाना पड़ेगा। बच्चों को लाने के लिए वाहन की व्यवस्था के साथ ही वातानुकूलित हॉस्टल की व्यवस्था की गई है। सत्र 2017 में विनिता मित्तल पुत्री महेश मित्तल अंग्रेजी माध्यम में जिला टॉपर रही है तथा अंग्रेजी माध्यम से 2014 में अर्पिता बिश्नोई पुत्री रामस्वरूप बिश्नोई ने राजस्थान टाॅप किया था।
शिक्षा क्षेत्र की खबर