पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • जमीदारा पार्टी की विधायक सोना देवी कांग्रेस में शामिल

जमीदारा पार्टी की विधायक सोना देवी कांग्रेस में शामिल

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जयपुर/श्रीगंगानगर | प्रदेश में विधानसभा चुनाव से ठीक छह माह पहले श्रीगंगानगर से जमीदारा पार्टी की विधायक सोना देवी बावरी कांग्रेस में शामिल हो गईं। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सचिन पायलट ने शुक्रवार को पीसीसी में हुई प्रेस कांफ्रेंस में सोना देवी के कांग्रेस में शामिल होने की घोषणा की। कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण करते ही सोना देवी ने कहा कि दो अप्रैल को भारत बंद के दौरान हुई हिंसक घटनाओं से आहत होकर मैंने कांग्रेस में शामिल होने का फैसला किया। उधर, पायलट ने कहा कि सोना देवी के कांग्रेस में आने से बीकानेर, गंगानगर व हनुमानगढ़ में पार्टी का प्रभाव बढ़ेगा। चुनाव में भी लाभ मिलेगा। - विस्तृत पेज 13 पर

खबरें और भी हैं...