कैंचियां| सूरांवाली ग्राम पंचायत मुख्यालय पर प्रधानमंत्री उज्जवल योजना के तहत तीसरे पखवाड़े में महिलाओं को रसोई गैस के सिलेंडर,चूल्हे व पाइप आदि का वितरण किया गया। समाज सेवक ग्रामीण राजू बेनीवाल ने बताया की पीलीबंगा गैस एजेन्सी की तरफ से शनिवार को तीसरी बार ग्राम पंचायत की महिलाओं को 18 गैस सिलेंडर, चूल्हा, पाइप व रेगुलेटर वितरित किए गए। इस मौके पर ई-मित्रा संचालक सुरेन्द्र लावा ने 100 नए गैस कनैक्शन के फॉर्म भरवाए। इस मौके पर सरपंच रामकुमार, वार्ड पंच साहबराम और पुलिस चौकी कैंचियां से कांस्टेबल सुखवीर सिंह, रोहिताश, ललित कुमार व ग्राम से भूप सहारण, महावीर सहारण, चन्द्रमोहन घिंटाला और पीलीबंगा गैस एजेंसी से सिकंदर खान मौजूद थे।