जाखड़ांवाली| मुख्य बस स्टैंड पर दुकानों के पीछे बने जोहड़ में लोगों ने गंदगी से भर दिया है, जिससे पानी पीने वाले पशुओं के समक्ष संकट खड़ा हो गया है। जोहड़ के चारों तरफ कूड़े के ढेर, पॉलीथिन से अटे पड़े हैं, जिससे पशु पानी के साथ गंदा कचरा, पॉलीथिन भी निगल जाते हैं। इससे पशु बीमार पड़ रहे हैं। ग्राम पंचायत ने मुख्य बस स्टैंड पर कचरा पात्र की कोई व्यवस्था नहीं कर रखी। बस स्टैंड दुकानदारों ने मुख्य बाजार में कचरा पात्र लगाकर जोहड़ में कचरा डालने वालों को पाबंद करने की मांग की है।