ग्राम पंचायत डींगवाला में वाटरवर्क्स बनवाने की मांग, ज्ञापन भेजा
पीलीबंगा| ग्राम पंचायत डींगवाला में वाटरवर्क्स बनवाने की स्वीकृति देने की मांग करते हुए डींगवाला सरपंच इकबाल शाह बोदला ने शनिवार को मुख्यमंत्री को एक ज्ञापन प्रेषित किया है। ज्ञापन के अनुसार ग्राम पंचायत डींगवाला के अंतर्गत आने वाले चकों व ढाणियों के वाशिंदों को वाटरवर्क्स का पेयजल उपलब्ध नहीं हो पाने इस भयंकर गर्मी के मौसम से टेंकरों का दूषित पानी पीने को मजबूर होना पड़ रहा है। जिससे बीमारियां फैलने की आशंका बनी हुई है।