पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • वन्यजीवों के शिकार की घटना को लेकर कड़े शब्दों में की निंदा

वन्यजीवों के शिकार की घटना को लेकर कड़े शब्दों में की निंदा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लिखमीसर| गोलूवाला थाना के अंतर्गत आने वाले गांव केवलावाली ढाणी में गुरुवार को हुई शिकार की घटना को लेकर क्षेत्र के वन्यप्रेमियों तथा बिश्नोई समाज के लोगों ने रोष जताया है। शनिवार को बिश्नोई समाज के आधा दर्जन गांवों में घटना की घोर निंदा करते हुए दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने तथा वन विभाग के अधिकारियों तथा कर्मचारियों के ढीले रवैये की कड़ी निंदा की गई है। इस संबंध में लिखमीसर, थिराजवाला, लखासर, हरदयालपुरा, गुरुसर मोडिया, बिलोचांवाला, लोंगवाला तथा दो एसजीआर में समाज के लोगों की बैठक हुई तथा एसपी को सोमवार को ज्ञापन सौंपने का निर्णय लिया गया। समाज के लोगों ने बताया कि शीघ्र ही दोषियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई तो समाज के लोग आंदोलन करने पर मजबूर होंगे।

खबरें और भी हैं...