हनुमानगढ़| अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की ओर से एक निजी आईटीआई कॉलेज में कथित तौर पर छात्र के साथ हुई मारपीट के मामले में कार्रवाई नहीं होने पर जिला सह संयोजक दीपक कुक्कड़ के नेतृत्व में कॉलेज की तालाबंदी की गई। नगर मंत्री कमल शर्मा ने बताया कि अज्ञात व्यक्ति कॉलेज समय में आकर क्लास में स्टूडेंट के साथ मारपीट की। इसके बाद एक टीचर ने आरोपी को कॉलेज से भागने में मदद की। स्टूडेंट्स का कहना है कि मारपीट करने वाले व्यक्ति को कई बार टीचर के साथ आॅफिस में देखा गया है। इस बारे में शिकायत करने पर कॉलेज प्रशासन ने कोई कदम नहीं उठाया। इससे स्टूडेंट्स में रोष है। जल्द कार्रवाई न होने पर बड़े आंदोलन की चेतावनी दी गई।