पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • कंचन ने साउथ एशिया कराटे चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीता

कंचन ने साउथ एशिया कराटे चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीता

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पीलीबंगा| कस्बे के केशव विद्यापीठ उच्च माध्यमिक स्कूल की पूर्व छात्रा कंचन पुत्री खेमचंद मलेठिया ने दिल्ली में हुई साउथ एशिया हाकोकाई कराटे चैंपियनशिप 2018 में स्वर्ण पदक हासिल कर क्षेत्र व स्कूल का नाम रोशन किया है। कंचन ने इस चैंपियनशिप के सीनियर महिला वर्ग (55 किग्रा) में स्वर्ण पदक हासिल किया है। वर्तमान में राष्ट्रीय प्रौद्याेगिक संस्थान हमीरपुर की छात्रा कंचन के शनिवार को पीलीबंगा पहुंचने पर विद्यालय स्टाफ, पालिकाध्यक्ष व अन्य नागरिकों ने रेलवे स्टेशन व उसके वार्ड में उसका स्वागत किया। इस अवसर पर उपस्थित संस्था निदेशक कृष्ण भादू, व्यवस्थापक अरविंद भादू, पालिकाध्यक्ष राजकुमार फंडा, महेश चतुर्वेदी व अन्य लोगों ने माल्यार्पण कर कंचन का स्वागत करते हुए उसकी उपलब्धि पर उसे बधाई दी। गौरतलब है कि कंचन जापान के टोक्यो में आयोजित होने वाली अंतरराष्ट्रीय हाकोकाई कराटे चैंपियनशिप 2018 में भाग लेंगी।

खबरें और भी हैं...