हनुमानगढ़| जिला कुश्ती संघ की ओर से प्रथम अंडर 15 बालक-बालिका वर्ग का ट्रायल 27 मई को जंक्शन स्थित राजीव गांधी स्टेडियम में आयोजित किया जाएगा। अध्यक्ष विजय सिंह ने बताया कि सभी भार वर्ग के ट्रायल सुबह 11 बजे से शुरू होंगे। ट्रायल में शामिल होने वाले पहलवान का जन्म वर्ष 2003-04 का होना चाहिए। 2005 में जन्मे पहलवान को भाग लेने के लिए मेडिकल सर्टिफिकेट देना होगा। भाग लेने वाले पहलवानों को स्वयं का व अभिभावकों का आधार कार्ड, स्वयं की फोटो, जन्म प्रमाण पत्र व मूल निवास प्रमाण पत्र साथ लाना होगा।