पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • नंबर प्लेट गायब कर लगा रखे थे पार्टी के स्टीकर, हेमलेट भी घर पर थे तो ट्रैफिक पुलिस ने कहा उनकी आरती करोगे क्या?

नंबर प्लेट गायब कर लगा रखे थे पार्टी के स्टीकर, हेमलेट भी घर पर थे तो ट्रैफिक पुलिस ने कहा-उनकी आरती करोगे क्या?

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बहाने बनाकर यातायात नियमों की अवहेलना की जा रही है। शनिवार को यातायात पुलिस के जांच अभियान के दौरान ऐसा ही कुछ देखने को मिला। हेलमेट नहीं लगाकर यातायात नियम तोड़ा ही साथ ही अपनी बाइक पर राजनीतिक पार्टी का स्टीकर लगाकर अपनी बाइक के नंबर ही गायब कर दिए। पुलिस ने रोका तो वाहन चालक बोले कि अभी नंबर आया ही नहीं। पुलिस ने समझाइश की तो माने की अब ध्यान रखूंगा। पुलिस ने कड़ी चेतावनी देकर छोड़ा। वहीं एक युवक ने हेलमेट होते हुए चालान कटवाया, क्योंकि उसने हेलमेट हाथों में टांग रखा था। वहीं एक युवक ने कहा घर है तो ट्रैफिक कर्मी परेशान होते हुए बोले कि क्यों न उसकी रोज आरती किया करो, जान बच जाएगी।

वाहन चलाते समय मोबाइल पर बात की तो लाइसेंस होगा निरस्त

अब तक वाहन चलाते समय मोबाइल पर बात करने वालों का लाइसेंस तीन माह के लिए निलंबित किया जाता था लेकिन नए आदेश के मुताबिक अगर मोबाइल बात करते समय वाहन चलाते पकड़े जाने पर लाइसेंस निरस्त कर दिया जाएगा। वह भी आगामी आदेशों तक। ट्रैफिक थाना प्रभारी अनिल चिंदा ने बताया कि सुप्रीम कोर्ट के ऑर्डर भी हैं और हमें विभागीय ऑर्डर भी मिले हैं कि ऐसी परिस्थिति में वाहन चालक का लाइसेंस अब निरस्त किया जाए। उन्होंने बताया कि शनिवार को जांच अभियान में तीन लोगों के खिलाफ यह कार्रवाई की गई।

82 चालान, 6 बाइक सीज : थाना प्रभारी अनिल चिंदा ने बताया कि जांच अभियान के दौरान 82 वाहन चालकों के बिना हेलमेट के चालान किए गए। जबकि 6 बाइक सीज की गई। उन्होंने बताया कि इस मौके पर एएसआई रामकिशोर, रोहिताश कुमार, अब्दुल गफ्फार, राजवीर आर बलविद्रसिंह आदि स्टाफ का सहयोग रहा।

खबरें और भी हैं...