पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • रोलर स्केटिंग प्रतियोगिता में दूसरे स्थान पर रहा हनुमानगढ़

रोलर स्केटिंग प्रतियोगिता में दूसरे स्थान पर रहा हनुमानगढ़

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हनुमानगढ़| मदान इंटरनेशनल स्कूल में आयोजित तृतीय अंतर विद्यालय रोलर स्केटिंग प्रतियोगिता का समापन शनिवार को हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा युवा नेता अमित सहू, विशिष्ट अतिथि विद्यालय प्रबंधक समिति के जगजीत सिंह, योगेंद्र खत्री, रामनिवास मांडन, सुनील मदान थे। सूर्यवंशी स्पोर्ट्स एकेडमी के निदेशक डॉ. संजय सूर्यवंशी ने बताया कि जिले में पहली बार बीकानेर डिवीजनल अंतर विद्यालय स्केटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में बीकानेर, हनुमानगढ़, श्रीगंगानगर, चूरू जिले के 150 स्केटिंग खिलाडिय़ों ने हिस्सा लिया। अतिथियों ने 300 मीटर, 500 मीटर स्केटिंग रिंक रेस में विजेता रहने वाले खिलाडिय़ों को मैडल पहनाकर उत्साहवर्द्धन किया। सूर्यवंशी स्पोर्ट्स एकेडमी की ओर से 800 मीटर रेस में प्रथम स्थान प्राप्त करने विजेता को 2100 रुपए की नकद राशि प्रदान की गई। प्रतियोगिता में राजस्थान रोलर स्पोर्ट्स एसोसिएशन की ओर से स्केटिंग कोच डॉ. संजय सूर्यवंशी, सद्दाम हुसैन तथा मंजू बेनीवाल को स्केटिंग खेल को हनुमानगढ़ जिले में लोकप्रिय बनाने के लिए सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता में बीकानेर टीम ने प्रथम, हनुमानगढ़ ने द्वितीय स्थान व मदान इंटरनेशनल स्कूल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। अतिथियों को स्मृति चिंह देकर आभार जताया गया।



खबरें और भी हैं...