पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • विधायक सोना देवी ने बावरी समाज के कार्यक्रम की तैयारियों का लिया जायजा

विधायक सोना देवी ने बावरी समाज के कार्यक्रम की तैयारियों का लिया जायजा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पीलीबंगा| राजस्थान बावरी समाज विकास संस्था द्वारा कस्बे के गांधी स्टेडियम में रविवार को प्रस्तावित संभाग स्तरीय बेटियां छू रही हैं आसमां कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लेने रायसिंहनगर की विधायक सोना देवी बावरी पहुंची। इस दौरान कांग्रेसियों ने कांग्रेस पार्टी में शामिल होने पर उन्हें पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया। इस अवसर पर महिला ब्लॉक कांग्रेस की अध्यक्ष ललिता आसेरी, देवीलाल सीगड़, योगेश भाटी, शंकरलाल भाटी, नगर कांग्रेस कमेटी के महासचिव सुरेश रोहतकिया, हरनेक सिंह रतन, तोजेंद्र बनावत सहित अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे। इस अवसर पर विधायक सोना देवी बावरी, पालिकाध्यक्ष राजकुमार फंडा व अन्य कांग्रेसजनों ने प्रस्तावित कार्यक्रम की तैयारियों पर चर्चा की।

खबरें और भी हैं...