पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • विवाहिता को जबरन कीटनाशक पिलाने का प्रयास, ससुरालवालों पर केस

विवाहिता को जबरन कीटनाशक पिलाने का प्रयास, ससुरालवालों पर केस

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
संगरिया| एक विवाहिता ने ससुराल जनों के खिलाफ जबरन कीटनाशक पिलाने के प्रयास का मामला पर्चा बयान से दर्ज करवाया है। थाना प्रभारी महेंद्रदत्त शर्मा ने बताया कि चक 6 बीजीपी रोही ढांबा की अमनदीप कौर प|ी रणदीप सिंह ने पुलिस को बताया कि उसकी शादी मार्च 15 को रणदीप सिंह पुत्र बलबीर सिंह के साथ हुई थी। उसने बताया कि ससुराल पक्ष द्वारा प्रताड़ित कर उसे घर से निकाल दिया गया था। तब पंचायत कर 28 फरवरी को उसे पुन: ससुराल ले गए। उसने आरोप लगाया कि एक दिन पहल ही उसे जबरन कीटनाशक पिलाने की कोशिश की, उसके विरोध करने पर कीटनाशक आधा उसके कपड़ों पर व आधा मुंह पर गिर गया। उसका पति इलाज के लिए उसे यहां एक निजी अस्पताल ले आया। पुलिस ने उसके आरोपों के आधार पर बलबीर सिंह, हरजिन्द्र कौर व गुरदीप सिंह के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया है।

खबरें और भी हैं...