हनुमानगढ़| मिल बचाओ संघर्ष समिति की ओर से स्पिनफैड इकाई
हनुमानगढ़| मिल बचाओ संघर्ष समिति की ओर से स्पिनफैड इकाई हनुमानगढ़ के प्रतिनियुक्ति से शेष बचे श्रमिकों ने मंगलवार को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन एसडीएम काे सौंपा। ज्ञापन के अनुसार स्पिनफैड इकाई हनुमानगढ़ के लगभग 56 श्रमिकों को 240 दिन की हाजिरी नहीं होने की बात कहकर प्रतिनियुक्ति से वंचित रखा जा रहा है जबकि इनसे कनिष्ठ श्रमिकों को प्रतिनियुक्ति दी जा चुकी है। इस मौके पर गुरदीप चहल, सौरभ राठौड़, सहदेवसिंह शेखावत, महेंद्र कुमार, जितेंद्र कुमार, किशन सिंह, रामप्रसाद आदि मौजूद थे।