पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • शिविर में 102 लोगों ने किए पट‌्टे के लिए आवेदन

शिविर में 102 लोगों ने किए पट‌्टे के लिए आवेदन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हनुमानगढ़| नगरपरिषद की ओर से मंगलवार को टाउन के वार्ड 16 में शिविर लगाया गया। शिविर की शुरुआत सभापति राजकुमार हिसारिया ने की। आयुक्त राजेंद्र स्वामी ने बताया कि अश्विनी स्कूल में लगाए गए शिविर में करीब 102 लोगों ने निर्धारित दस्तावेजों के साथ पट्टे के लिए आवेदन किए। इस मौके पर भाजपा नेता प्रेम बंसल, युवा नेता अमित सहू, लेखाधिकारी राकेश मेहंदीरत्ता, एटीपी रामनिवास सहित परिषद के अन्य अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे। इस दौरान पार्षद रेणू मौर्य ने परिषद प्रशासन की ओर से शिविर की पहले सूचना नहीं देने पर नाराजगी जताई। उनका कहना था कि अगर पहले सूचना दी जाती तो आवेदनों की संख्या और अधिक हो सकती थी। आयुक्त ने बताया कि बुधवार को नई आबादी की गली नंबर 11 स्थित प्राइवेट स्कूल में शिविर लगाया जाएगा।

खबरें और भी हैं...