- Hindi News
- National
- नप लेखाधिकारी को मारने की धमकी, सूरतगढ़ की पूर्व पार्षद के पति पर ब्लैकमेल का आरोप
नप लेखाधिकारी को मारने की धमकी, सूरतगढ़ की पूर्व पार्षद के पति पर ब्लैकमेल का आरोप
हनुमानगढ़| नगरपरिषद लेखाधिकारी राकेश मेहंदीरत्ता ने सूरतगढ़ के एक पूर्व पार्षद के पति पर जान से मारने की धमकी देकर ब्लैकमेलिंग का आरोप लगाया है। टाउन पुलिस ने इस संबंध में सोमवार देर शाम को आरोपी के खिलाफ ब्लैकमेल कर सात लाख रुपए की डिमांड करने एवं जान से मारने की धमकी देने के आरोप में केस दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। टाउन के सूर्यनगर गली नंबर एक निवासी राकेश मेहंदीरत्ता ने पुलिस को बताया कि पूर्व में सूरतगढ़ नगरपालिका में ईओ के पद पर कार्यरत था। उस समय पार्षद रेखा दुआ का पति संजय दुआ पुत्र फतेहचंद अरोड़ा निवासी रिफ्यूजी कॉलोनी सूरतगढ़ नगरपालिका में अक्सर मिलता रहता था। आरोप है कि संजय दुआ आपराधिक प्रवृति का व्यक्ति है और उसने पूर्व में भी उसे ब्लैकमेल किया था। इसको लेकर सूरतगढ़ पुलिस थाना में संजय दुआ के खिलाफ केस भी दर्ज कराया था। मेहंदीरत्ता ने पुलिस को बताया कि रविवार रात्रि को संजय दुआ ने मोबाइल पर कॉल कर गाली-गलौज किया। परिवार की महिलाओं के बारे में अश्लील व भद्दी बातें कहीं। सात लाख रुपए की डिमांड करते हुए डराया-धमकाया और रुपए नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दी। मेहंदीरत्ता ने संजय दुआ से मोबाइल पर हुई बातचीत का तीन मिनट 10 सैकंड की ऑडियो रिकॉर्डिंग भी पुलिस को सौंपी है। सीआई रामप्रताप बिश्नोई ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। मामले की गहनता से जांच कराई जा रही है। जांच एसआई रामकेश मीणा को सौंपी गई है।
मामला दर्ज