हनुमानगढ़ जंक्शन में शनि जयंती पर जागरण का आयोजन, लंगर लगाया
हनुमानगढ़| जंक्शन के वार्ड दस के गांधीनगर स्थित श्री इच्छापूर्ण शनिदेव मंदिर में शनि जयंती महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ पार्षद गुरदीपसिंह बराड़ ने सपरिवार भगवान शनिदेव की पूजा कर और शनिदेव को अखंड तेल धारा स्नान करवाकर किया। इसके पश्चात भंडारा लगाया गया। भंडारे में लोकेश यादव, सतपाल सिंह, धर्मेंद्र सिंह, दुर्गा, सीमा रानी, सुनीता देवी, मीना आदि ने सेवाएं दी। पंडित जगदीश भार्गव ने बताया कि शनि जयंती के उपलक्ष्य में मंदिर में 14वां शनि जयंती महोत्सव मनाया गया। सोमवार रात्रि को भगवान शनिदेव का विशाल जागरण करवाया गया जिसमें स्थानीय व बाहर के कलाकारों द्वारा सारी रात शनि महिमा का गुणगान किया। कार्यक्रम के आयोजन में कृष्णा, भारती, सुमन, पूजा, पल्लवी, मुक्ति आदि ने सेवाएं दी।