भाजपा की जीत पर मनाई खुशी
हनुमानगढ़| भारतीय जनता पार्टी नगरमंडल हनुमानगढ़ एवं भाजपा युवा मोर्चा नगरमंडल हनुमानगढ़ की अोर से कर्नाटक में पार्टी की जीत पर खुशी मनाई गई। इस मौके पर नगरपरिषद सभापति राजकुमार हिसारिया, नगरमंडल अध्यक्ष सुशील अग्रवाल, युवा मोर्चा नगरमंडल अध्यक्ष विकास नागपाल व भाजपा नेता अमित सहू के नेतृत्व में जिले भर के भाजपा कार्यकर्ताओं ने पटाखे चलाकर व एक-दूसरे को मिठाइयां खिलाकर खुशी मनाई। भाजपा नेताओं ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में राजस्थान में भी भाजपा भारी बहुमत प्राप्त करेगी। इस मौके महामंत्री लेखराम जोशी, जुगलकिशोर गौड़, सुखदेव सिंह, राजेश पंवार, गुलाब सिंवर, भरत कुमार, राजेंद्र डोडा, दीपेश कुमार, विनोद वर्मा आदि मौजूद थे।