पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • प्रतियोगी परीक्षा केंद्रों के बाहर कर रहे ठंडे पानी की व्यवस्था ताकि अभ्यर्थियों को गर्मी में न भटकना पड़े

प्रतियोगी परीक्षा केंद्रों के बाहर कर रहे ठंडे पानी की व्यवस्था ताकि अभ्यर्थियों को गर्मी में न भटकना पड़े

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लायंस क्लब भटनेर ने हनुमानगढ़ जिले में (अवकाश के दिन) रविवार को होने वाली प्रतियोगी परीक्षाओं के परीक्षार्थियों के लिए पानी की व्यवस्था करने का अभियान शुरू किया है। लायंस क्लब भटनेर जहां शहर के विभिन्न स्कूल कॉलेज के बाहर बीते दो रविवार को ठंडे जल की व्यवस्था करवाई गई है वहीं आगामी समय में होने वाली परीक्षाओं के मद्देनजर जल उपलब्ध करवाने का निर्णय भी लिया गया है। इसके लिए अनेक स्कूल-कॉलेजों को चिन्हित किया जा चुका है। इसके मद्देनजर अब तक क्लब द्वारा एनपीएस स्कूल, व्यापार मंडल स्कूल और सरस्वती स्कूल परीक्षा केंद्रों के बाहर प्रत्येक रविवार को ठंडे व साफ जल की व्यवस्था की गई है। आगामी दिनों में होने वाली अन्य परीक्षाओं के लिए भी पीने के पानी की व्यवस्था की जा जाएगी।

महिलाओं के साथ छोटे बच्चों को भी होती है परेशानी

संरक्षक लायन दिनेश गुप्ता ने कहा कि दूर-दराज के क्षेत्रों से अनेक महिलाएं भी यहां परीक्षा देने के लिए पहुंचती हैं जिनके साथ छोटे बच्चे भी होते हैं और उन्हें पीने की पानी की दिक्कत होने के चलते भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है जिसे देखा नहीं जा सकता। ऐसे में वे जरूरतमंदों को हर हाल में पीने का स्वच्छ पानी उपलब्ध करवाएंगे और प्रशासन के साथ कंधे से कंधा मिलाकर हर संभव सहयोग प्रदान करेंगे। इस मौके पर दीपक गोयल, मनमोहन गर्ग, परवीन बंसल, मनजिंदर लहगा, पवन अग्रवाल, मनीषा गोयल, बेबी, युविका नागपाल आदि मौजूद थे ।

प्रशासन का नैतिक दायित्व, फिर भी भटकते हैं परीक्षार्थी

अध्यक्ष लायन दिवेश नागपाल के मुताबिक जल की सेवा सर्वोपरि सेवा मानी जाती है और केवल निर्जला एकादशी के दिन छबील लगाकर एक दिन में इस सेवा को पूरा नहीं किया जा सकता। प्रतियोगी परीक्षाओं के दौरान प्रतिभागियों के लिए पानी की व्यवस्था किया जाना प्रशासन का नैतिक दायित्व है, बावजूद इसके पानी के लिए भटकते प्रतिभागियों की समस्या का समाधान करने के उद्देश्य से लायंस क्लब भटनेर द्वारा यह बीड़ा उठाया गया है। सचिव लायन दिनेश अरोड़ा ने बताया कि हमारा मुख्य उद्देश्य केवल समाज की सेवा करना है।

यूं आया विचार: अभ्यर्थियों को पानी किल्लत का करना पड़ा सामना तब बनाई योजना

उपाध्यक्ष लायन अरुण खुराना ने कहा कि हालांकि प्रशासन द्वारा परीक्षार्थियों के लिए पानी की उपयुक्त व्यवस्था की जानी चाहिए लेकिन उनके संज्ञान में आया कि ना केवल हनुमानगढ़ जिला अपितु आसपास के अन्य क्षेत्रों से भी परीक्षा देने के लिए यहां पहुंच रहे युवक-युवतियों को पीने की पानी की भारी किल्लत से जूझना पड़ रहा है। ऐसे में जब क्लब के समक्ष इस व्यथा और विडंबना को रखा गया। तब क्लब के अध्यक्ष ने इस पर सहमति व्यक्त की। कोषाध्यक्ष डॉ. नरेंद्र सभरवाल के अनुसार जरूरतमंदों को स्वच्छ व ठंडा पानी मुहैया करवाना निर्जला एकादशी से भी बड़ा कार्य कहा जा सकता है। इसीलिए लायंस क्लब भटनेर इस कार्य को तत्परता से करने में जुटा है।

खबरें और भी हैं...