पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • फर्जी आईडी से दूसरे की जमीन खुद की बताकर किया था सौदा आरोपी के कोर्ट में सरेंडर के बाद प्रोडक्शन वारंट पर लाई पुलिस

फर्जी आईडी से दूसरे की जमीन खुद की बताकर किया था सौदा आरोपी के कोर्ट में सरेंडर के बाद प्रोडक्शन वारंट पर लाई पुलिस

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जंक्शन पुलिस ने किसी और का भूखंड फर्जी आईडी से खुद की बताकर 15 लाख रुपए हड़पने के मामले में मंगलवार को एक आरोपी को जिला जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लिया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। आरोपी ने हाईकोर्ट से अग्रिम जमानत याचिका खारिज होने के कारण स्थानीय कोर्ट में सरेंडर किया था। कोर्ट के आदेश पर आरो3 पी को जेल भेज दिया गया जहां से पूछताछ के लिए पुलिस ने दो दिन के प्रोडक्शन वारंट पर लिया है। सुरेशिया चौकी प्रभारी एएसआई सुभाष बरोला ने बताया कि आरोपी रमजान अली पुत्र वली मोहम्मद निवासी चक नब्बूवाला से पूछताछ की जा रही है। इस संबंध में गत 17 मार्च को सुभाष पुत्र लालचंद बेनीवाल निवासी वार्ड 42 सुरेशिया ने मामला दर्ज कराया था। सुभाष बेनीवाल के अनुसार उसने टाउन निवासी सूबेसिंह के साथ मिलकर पूर्णसिंह पुत्र प्रतापसिंह, मंगत सिंह, जसवंत के साथ मिलकर जमीन का सौदा किया था। इसमें मंजूर अली ने हसन खां और रमजान खां ने साबिर अली ने बनकर चक 12 एफटीपी में किसी ओर की जमीन को खुद की जमीन होना बताते हुए 15 लाख रुपए हड़प लिए। जांच अधिकारी सुभाष बरोला ने बताया कि आरोपी से गहन पूछताछ की जा रही है। शेष आरोपियों की तलाश की जा रही है।

खबरें और भी हैं...