पूर्व उपराष्ट्रपति की पुण्यतिथि पर अर्पित किए श्रद्धासुमन
नवजीवन नशा मुक्ति केंद्र में मंगलवार को पूर्व उपराष्ट्रपति भैरो सिंह शेखावत की आठवीं पुण्यतिथि पर कार्यक्रम का आयोजन हुआ। संस्थान के सदस्यों व इलाज ले रहे लोगों ने भैरोंसिह शेखावत के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर नशा न करने का संकल्प लिया। इस मौके पर संस्था निदेशक दलीपसिंह शेखावत, राजवीरसिंह शेखावत, सुभाष लदोईया, सुरेंद्र कत्याल, भरत कत्याल, अर्जुन कत्याल आदि मौजूद थे।