पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • एसएफआई के राज्यस्तरीय प्रशिक्षण की तैयारी को लेकर हुई बैठक

एसएफआई के राज्यस्तरीय प्रशिक्षण की तैयारी को लेकर हुई बैठक

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हनुमानगढ़| राज्यस्तरीय प्रशिक्षण शिविर को लेकर स्टूडेंट फेडरेशन ऑफ इंडिया के पदाधिकारियों की बैठक मंगलवार को हुई। बैठक में 27 से 31 मई तक होने वाले राज्य स्तरीय प्रशिक्षण शिविर को लेकर स्वागत समिति का पैनल तैयार किया गया। बैठक में एसएफआई के पूर्व राज्य महासचिव रामेश्वर वर्मा ने प्रशिक्षण शिविर के माध्यम से संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया। राज्य कमेटी सदस्य एवं छात्र संघ अध्यक्ष महेंद्र शर्मा ने बताया कि केंद्र व राज्य सरकार की शिक्षा विरोधी नीतियां एवं देश और राज्य में बढ़ रही बेरोजगारी के खिलाफ एकजुट होकर संघर्ष का ऐलान किया जाएगा। बैठक में एसएफआई के पूर्व राज्य उपाध्यक्ष रघुवीर वर्मा, राधेश्याम शर्मा, बीएस पेंटर, बहादुर सिंह, बसंत सिंह, जिला अध्यक्ष नासिर खान, जिला महासचिव अनिल श्योराण, पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश गोदारा आदि मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं...