एक दिवसीय औद्योगिक शिविर आज
हनुमानगढ़| जिला उद्योग केंद्र की ओर से 16 मई को पंचायत समिति पीलीबंगा में औद्योगिक प्रोत्साहन शिविर का आयोजन किया जाएगा। जिला उद्योग केंद्र के महाप्रबंधक हरीश मित्तल ने बताया कि शिविर में भामाशाह रोजगार सृजन योजना, प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम, आर्टिजन कार्ड बुनकर कार्ड, आरआईपीएस 2014, सिंगल विंडो क्लियरेंस सिस्टम, फर्म पंजीयन, उद्योग आधार मेमोरेंडम, एमएमएमई डाटा बैंक इत्यादि की जानकारी शिविर में भाग लेने वाले उद्यमियों को दी जाएगी। इसके अलावा शिविर में विभागीय योजनाओं के पंपलेट्स का वितरण भी किया जाएगा।