पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग के मीडिया कॉर्डिनेटर को सौंपा ज्ञापन

राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग के मीडिया कॉर्डिनेटर को सौंपा ज्ञापन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पीलीबंगा| नगरपालिका पीलीबंगा में सफाई कर्मचारियों की भर्ती एवं अन्य मांगों को लेकर अखिल भारतीय सफाई मजदूर कांग्रेस ने मंगलवार को अपने निजी दौरे पर पीलीबंगा पहुंचे राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग भारत सरकार के मीडिया कॉर्डिनेटर रणजीत सिंह भाटी को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के अनुसार राज्य सरकार द्वारा सफाई कर्मचारियों की भर्ती निकाली गई है। जिसमें नगरपालिका पीलीबंगा में 36 सफाई कर्मचारियों की भर्ती की जानी है, जबकि नगरपालिका में 63 पद रिक्त हैं। ज्ञापन में नगरपालिका पीलीबंगा में 36 पद के स्थान पर 63 पदों पर वाल्मीकि समाज के सफाई कर्मचारियों की भर्ती करने, नगरपालिका पीलीबंगा में जमादार व ड्राइवरों के रिक्त पदों पर पदोन्नति करने तथा पालिका में प्रथम चरण में सफाई कर्मचारियों का पीएफ शीघ्र जमा करवाने की मांग की गई। भाटी ने शाखा पदाधिकारियों को उनकी मांगों के संबंध में उचित कार्रवाई का आश्वासन देते हुए उनका हरसंभव सहयोग करने का भरोसा दिलाया।

खबरें और भी हैं...