प्रतिबंधित 750 नशीली गोलियां बरामद, तीन लोगों को पकड़ा
संगरिया| पुलिस ने मेडिकल नशे के तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन जनों से 750 नशीली और प्रतिबंधित गोलियां बरामद कर गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार एसआई ओमप्रकाश गोरा ने मय जाब्ता भगतपुरा रोड पर नाकाबंदी की हुई थी। इसी दौरान भगतपुरा की ओर से आई कार को रुकवा कर तलाशी ली तो कार में बैठे तीनों जनों से नशे की गोलियां बरामद हुई। इसमें भगतपुरा के वार्ड एक निवासी रणजीत सिंह उर्फ भोला सिंह पुत्र सरदुल सिंह जटसिख से 200 गोली, वार्ड 6 निवासी मल्लीराम पुत्र मंहगाराम बाजीगर से 300 गोली व इसी वार्ड के मंगतराम उर्फ साधुराम पुत्र गगनराम कुम्हार से 250 गोली बरामद की। पुलिस ने तीनों युवक पर एनडीपीस एक्ट में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।