पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • इग्नू में दोबारा पंजीकरण के लिए आवेदन मांगे

इग्नू में दोबारा पंजीकरण के लिए आवेदन मांगे

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हनुमानगढ़| इंदिरा गांधी मुक्त विश्वविद्यालय की ओर से प्रवेश व पुन: पंजीकरण के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इग्नू द्वारा वर्तमान में स्नातक, स्नातकोत्तर, सर्टिफिकेट, डिप्लोमा, स्नातकोत्तर डिप्लोमा, एमफिल तथा पीएचडी स्तर के लगभग 230 से अधिक कार्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं। समन्वयक डॉ. रामपाल अहरोदिया ने बताया कि प्रवेश प्रक्रिया एक मई से शुरू हो चुकी है। जयपुर क्षेत्रीय केंद्र के अधीन कुल 61 कार्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं। अहरोदिया ने बताया कि इग्नू की ओर से अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के अभ्यार्थियों के लिए स्नातकोत्तर कार्यक्रमों के अलावा सभी कार्यक्रमों में निशुल्क प्रवेश दिया जा रहा है। इन वर्गों के अभ्यर्थी आॅनलाइन अथवा आॅफलाइन दोनों माध्यम से प्रवेश ले सकते हैं। आॅनलाइन माध्यम में इन वर्गों के अभ्यार्थियों को एक बार फीस देनी होगी। आॅफलाइन माध्यम में केवल 200 रुपए पंजीकरण राशि देय होगी।

खबरें और भी हैं...