- Hindi News
- National
- दुष्कर्म मामले को लेकर निकाला कैंडल मार्च, दोषियों को सख्त सजा की मांग की
दुष्कर्म मामले को लेकर निकाला कैंडल मार्च, दोषियों को सख्त सजा की मांग की
हनुमानगढ़| देश की बेटी आशिफा को इंसाफ दिलवाने की मांग को लेकर माकपा व एसएफआई कार्यकर्ताओं ने रविवार को जंक्शन में कैंडल मार्च निकाला। कैंडल मार्च भगतसिंह चौक से शुरू होकर रेलवे बाउंडरी से होता हुआ वापिस भगतसिंह चौक पर संपन्न हुआ। विभिन्न संगठनों के सदस्यों ने दो मिनट का मौन रखकर इस मामले में आरोपियों को सख्त से सख्त सजा दिलवाने की मांग की। इस दौरान हुई शोकसभा को संबोधित करते हुए रघुवीर वर्मा ने कहा कि आठ वर्षीय बच्ची के साथ इस तरह की अमानवीय वारदात होने के बावजूद सरकार आरोपियों को बचाने का प्रयास कर रही है। विधायक आरोपियों को बचाने के लिए तिरंगा यात्रा निकाल रहे हैं यह बेहद शर्मनाक है। उन्होंने कहा कि नाबालिग बेटियों से गैंगरेप एक राज्य ही नहीं समूचे देश के लिए बेहद शर्म की बात है। इस मौके पर छात्र संघ अध्यक्ष महेंद्र शर्मा, शेरसिंह शाक्य, बलदेवसिंह मक्कासर, बीएस पेंटर, बहादुरसिंह चौहान, बसंत सिंह, अमित कुमार, शिव कुमार आदि मौजूद थे।