पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • लैब टेक्नीशियन दिवस मनाया, समस्याओं पर चर्चा

लैब टेक्नीशियन दिवस मनाया, समस्याओं पर चर्चा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हनुमानगढ़| लेबोरेट्री टेक्नीशियन कर्मचारी संघ की ओर से रविवार को जंक्शन स्थित कैनाल कॉलोनी सीएचसी में लैब टेक्नीशियन दिवस मनाया गया। इसमें माइक्रोस्कोप के जनक जकारियस जैनसन के चित्र के समक्ष पुष्पाजंलि अर्पित की गई। वहीं रोगियों को फल वितरित किए गए। कार्यक्रम में संघ के जिलाध्यक्ष राजेंद्र स्वामी ने कहा कि आधुनिक चिकित्सा विज्ञान में रोग निदान की भूमिका महत्वपूर्ण है। सुदूर पीएचसी से लेकर मेडिकल कॉलेज तक विभिन्न प्रयोगशालाओं के लैब टेक्नीशियन अथक सेवाएं दे रहे हैं। इसके बावजूद लैब टेक्नीशियन न्यायोचित वेतन भत्तों से वंचित हैं। सकारात्मक व सृजनात्मक कार्यों से अपनी पीड़ा सरकार के समक्ष रखते रहे हैं। इस मौके पर सीताराम बेनीवाल, साहिल चगती, मनुप्रताप सिंह, राजेंद्र गोदारा, राजविंद्र सिंह, सुरेश जोशी, राजेंद्र गिल, महावीर प्रसाद, सर्वजीत कौर, संदीप कुमार आदि मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...