दिव्यांग बच्चों को तराशने पर दिखा सकते हैं प्रतिभा : एसपी फांसल
हनुमानगढ़| दिव्यांग बच्चे भी किसी से कम नहीं है। सिर्फ इन्हें तराशने की जरूरत है और ये बच्चे अपनी प्रतिभा से सबकुछ कर सकते हैं। यह बात रविवार को जंक्शन स्थित नवज्योति व मूक बधिर विद्यालय के वार्षिकोत्सव मुस्कान के दौरान मुख्य अतिथि एसपी यादराम फांसल ने कही। कार्यक्रम की अध्यक्षता एएसपी हरीराम चौधरी ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में समाज कल्याण विभाग के सहायक निदेशक विक्रम सिंह, सीएमएचओ डॉ. अरूण चमड़िया, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष महंगासिंह ढिल्लो, महिला अधिकारिता विभाग की उपनिदेशक शकुंतला चौधरी, वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. बीके चावला, स्वयंसेवी शिक्षण संस्था संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष बाबूलाल जुनेजा थे। इस मौके पर बच्चों द्वारा ब्रेल लिपि पठन किया गया। बच्चों ने वंदे मातरम, खो न जाए ये तारे जमीं पर आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में दशावतार की झांकी प्रस्तुत की गई जिसे देखकर सभी दर्शकों ने ताली बजाई। संस्था का सहयोग करने वाले दानदाताओं का सम्मान भी किया गया। संस्था की और से रोहिताश कड़वासरा, मनीराम चांदवालिया ने अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम के अंत में संस्था संचालक भीष्म कौशिक ने आभार जताया।