पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • राष्ट्रीय स्कूली खेलकूद प्रति. के लिए राज्य की 19 वर्षीय फुटबॉल टीम रवाना, हनुमानगढ़ के 4 व श्रीगंगानगर के 3 खिलाड़ी शामिल

राष्ट्रीय स्कूली खेलकूद प्रति. के लिए राज्य की 19 वर्षीय फुटबॉल टीम रवाना, हनुमानगढ़ के 4 व श्रीगंगानगर के 3 खिलाड़ी शामिल

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कैंचियां| राज्य की 19 वर्षीय फुटबॉल टीम रविवार को राष्ट्रीय स्कूल खेलकूद प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए मुंबई रवाना हुई। इसमें हनुमानगढ़ के चार और श्रीगंगानगर के तीन खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। टीम में हनुमानगढ़ के संदीप माली, श्याम सुंदर, संदीप, जयदीप और श्रीगंगानगर के निखिल, विल्सन, सुनील आदि खिलाड़ी रवाना हुए। स्कूल के निदेशक राजाराम बिश्नोई, स्कूल प्राचार्य सूरज गिर, उपप्राचार्य कुलवंत सिंह, राकेश सेठी, विभागीय प्रतिनिधि आत्माराम बिश्नोई, सोहन सिंह गोदारा व विद्यालय फुटबॉल कोच कृष्ण लाल चाहर मौजूद थे। वहीं टीम के साथ मोहम्मद सलीम मुख्य कोच, सोहन सिंह गोदारा (मैनेजर) आत्माराम भादू ( विभागीय पर्यवेक्षक) रवाना हुए। शिक्षा विभाग की ओर से छात्र वर्ग की इस प्रतियोगिता के संबंध में सात दिवसीय चयन एवं प्रशिक्षण शिविर जीआर ग्लोबल एकेडमी कैंचियां और राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय खोथावाली के संयुक्त तत्वावधान में 9 से 15 अप्रैल तक जीआर ग्लोबल एकेडमी कैंचियां के फुटबॉल ग्राउंड में लगाया गया। कोच सलीम ने गहन प्रशिक्षण दिया। इस दौरान हनुमानगढ़ व श्री गंगानगर जिले की फुटबाल टीमों से अभ्यास मैच भी रखे गए।

खबरें और भी हैं...