मैत्री फुटबाल मैच में अंडर 19 टीम ने हासिल की जीत, विजेता सम्मानित
हनुमानगढ़| टाउन में बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की जयंती के उपलक्ष्य में राजकीय नेहरू मैमोरियल पीजी महाविद्यालय के खेल ग्राउंड में एसजीएफआई की अंडर 19 राजस्थान फुटबॉल टीम बनाम डीएफए हनुमानगढ़ के बीच मैत्री फुटबॉल मैच खेला गया। राजस्थान की अंडर 19 टीम ने 4-3 से जीत हासिल की। विजेताओं को सम्मानित किया गया। अतिथि भाजपा नेता प्रेम बंसल व बालकृष्ण थरेजा मौजूद रहे। भटनेर फुटबॉल जिला सचिव शमशेर अली व पदाधिकारी भी उपस्थित थे।