पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • नहरबंदी के दौरान मिल रहे वाहन, नहर से एक कार व 4 बाइक बरामद

नहरबंदी के दौरान मिल रहे वाहन, नहर से एक कार व 4 बाइक बरामद

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
टिब्बी|आईजीएनपी में नहरबंदी के दौरान पानी कम होने पर नहर में से कई वाहन मिलने का सिलसिला जारी है। जानकारी के अनुसार मसीतांवाली हैड पुलिस चौकी ने डबली खुर्द के समीप नहर में से एक कार, सिलवाला खुर्द के पास आरडी 660 पर दो बाइक तथा आरडी 22 के पास एक बाइक बरामद की।

पुलिस चौकी प्रभारी एसआई राय सिंह ने कार व बाइक के बारे में सूचना मिलने पर जेसीबी व क्रेन से निकलवाकर कार व बाइकों के नंबरों के आधार पर जानकारी जुटाई तो पता चला कि कार हनुमानगढ़ के वार्ड 34 निवासी प्रभाकर सिंह पुत्र गिरीराम सिंह की कार हनुमानगढ़ थानांतर्गत क्षेत्र से अक्टूबर 2017 में चोरी हुई थी। वहीं नहर से तीन बाइक भी मिल चुकी है। वहीं सूरेवाला पुलिस ने भी माणक टिब्बी के पास नहर में से एक बाइक बरामद की है।

खबरें और भी हैं...