ईंट भट्ठा पर झगड़े में दंपती घायल, केस दर्ज
हनुमानगढ़| जंक्शन पुलिस ने दंपती पर कुल्हाड़ी से हमला कर घायल करने के आरोप में रविवार को तीन-चार जनों के खिलाफ केस दर्ज किया है। मनजीत सिंह पुत्र सलवंत सिंह निवासी डबलीराठान हाल ईंट भट्टा 6 एसटीजी ने पुलिस को बताया कि गत पांच अप्रैल को रोशन, उसकी प|ी व दो-तीन अन्य उसकी झुग्गी के सामने आए और गाली-गलौज कर मारपीट करने लगे।