श्री श्याम महोत्सव 29 से
संगरिया| श्री श्याम मित्र मंडल ट्रस्ट की ओर से छठा श्री श्याम महोत्सव 29 अप्रैल से 2 मई तक होगा। ट्रस्ट के विकास कांडा ने बताया कि महोत्सव में कई कार्यक्रम होंगे। इस दिन सुबह सवा नौ बजे श्री अखंड ज्योति पाठ श्रीराम पंचायती मंदिर में होगा। जिसमें पूजनकर्ता पूनमचंद मुंडेवाले,जगदीश जिंदगर होगे। एक मई को शोभा यात्रा निकाली जाएगी। 101 ध्वजा, पुष्प वर्षा व सुंदर झांकियां आकर्षण का केंद्र रहेंगे। शोभायात्रा में श्याम मंदिर, गोपाल चेरिटेबल ट्रस्ट डबवाली का सहयोग होगा। दो मई को रात सवा आठ बजे जागरण ऋषि आश्रम चौक में होगा।