राजस्थान अहीर यादव सभा की कार्यकारिणी का हुआ विस्तार
हनुमानगढ़| राजस्थान अहीर यादव सभा की बैठक रविवार को जंक्शन स्थित यादव धर्मशाला में अध्यक्ष बलविंद्रसिंह यादव की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बलविंद्रसिंह यादव ने कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए संरक्षक जगदीश यादव, रावलखपत सिंह, दुष्यंत यादव, उपाध्यक्ष पद पर घीसाराम यादव, सुमेर सिंह यादव, सचिव पद पर जितेंद्र यादव, रविंद्र यादव, कोषाध्यक्ष पद पर राधेश्याम यादव, विधि सलाहकार ओमप्रकाश सुलतानिया, ओमप्रकाश यादव, प्रचारमंत्री राजेंद्र यादव, संगठन मंत्री राजकुमार कोहला, शीशपाल यादव, वित्तीय सलाहकार हरमिंद्रसिंह यादव, ग्रामीण मंत्री भादर राम को नियुक्त किया।