लंबे समय से चल रही मांग पूरी पीलीबंगा में पहुंची दमकल
पीलीबंगा| लंबे समय से दमकल गाड़ी की मांग के बाद आखिरकार शाम को कृषि उपज मंडी समिति पीलीबंगा कार्यालय में दमकल गाड़ी पहुंच ही गई। दमकल के अभाव में आगजनी की घटनाओं पर काबू पाने के लिए पीलीबंगा क्षेत्र में प्रशासन व आमजन को बेहद परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में आगजनी की हुई घटनाओं के बाद सरकार व प्रशासन से नई दमकल गाड़ी की मांग कर रहे थे।